मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. ऊमा शंकर ने समाधान शिविर को लेकर की उपायुक्त की प्रशंसा
-एक पेड़ मॉं के नाम मुहिम होगी शुरू, लोगों को किया जाएगा पर्यावरण के प्रति जागरूक
-हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई को जिला में होगी मैराथन
BOL PANIPAT , 5 जुलाई। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. ऊमा शंकर ने गत सांय वीडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया की समाधान शिविर में पौधे वितरित करने के कार्य की जमकर प्रशंसा की और कहा कि जिला प्रशासन पानीपत द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर में जिस तरह से लोगों के कार्य हल हो रहे हैं और लोगों को पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है यह अन्य जिलों से सबसे अलग मुहिम है जोकि सबके लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की ओर से विभिन्न जिलो में मैराथन का कार्य रखा गया है जिसके तहत 28 जुलाई को जिला पानीपत में मैराथन प्रस्तावित है, इसको लेकर सभी तैयारियां समय रहते शुरू कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को लेकर भी जिला में एक पेड़ मॉं के नाम मुहिम शुरू की जाए ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा पेड लगा सकें। उन्होंने कहा कि पानीपत जिला प्रशासन ने समाधान शिविरों में लोगों को जिस तरह से पर्यावरण के प्रति जागरूक कर पौधे वितरित करने की पहल की है उससे लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को होने वाली मैराथन हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित होगी।
उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने वीडियो कांफ्रेंस के बाद सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि मैराथन की तैयारियों का खाका तैयार कर इसे आगे बढ़ाया जाए। इस मैराथन में राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय स्तर के धावकों को भी निमंत्रण भेजा जाए। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि आगामी 28 जुलाई को प्रस्तावित मैराथन में ज्यादा से ज्यादा भाग लें। इस मौके पर एसपी अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉ. पंकज यादव, पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टिनू पोशवाल इत्यादि मौजूद रहे।

Comments