Friday, September 18, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को मुरथल विश्वविद्यालय में करेंगे जिला के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद।


BOL PANIPAT , 11 मार्च। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने निदेशक एवं जिला नोडल अधिकारी शशि कुमार ने सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में बुधवार 13 मार्च को मुरथल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण के कार्यक्रम की समीक्षा व तैयारियों के लिए अधिकारियों की एक ली। कार्यक्रम को सुचारू एवं सफलता पूर्वक संपन्न करवाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और ड्यूटियां निर्धारित की।
उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समाज के वंचित वर्गों के लोगों के लिए 13 मार्च को कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। यह कार्यक्रम मुरथल  विश्वविद्यालय के हॉल में आयोजित होगा।  कार्यक्रम में जिला के प्रधानमंत्री आवास योजना, नमस्ते योजना, आयुष्मान योजना, पीएम दक्ष, अनुसूचित जाति एवं वित्त विकास निगम तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के लाभार्थी शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने निदेशक एवं जिला नोडल अधिकारी शशि कुमार को आश्वस्त किया कि जिला से करीब 10 बसें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की वहां भेजी जाएगी जिसे आपसी समन्वय के साथ यहां से रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर, जिला कल्याण अधिकारी जयपान सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुड्डा, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, एलडीएम तुला राम, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Comments