स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भजन मण्डली द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम
-भजन मण्डली ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं की दी जानकारी
-गीत-रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर रहीं भजन मण्डली
-भजन मण्डली ने दिया स्वच्छता, नशा छोडऩे और जल-संरक्षण का संदेश
-जिले के हर गांव में पहुंचेगा प्रचार अभियान: डीआईपीआरओ सुनील बसताडा
BOL PANIPAT , 30 सितम्बर। सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जिला में शुरू किए विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत विभागीय भजन पार्टी ने मंगलवार को विभिन्न गांवों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण जनता को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाना व हर पात्र व्यक्ति इन योजनाओं मिल सके। इस दौरान विभागीय पार्टी द्वारा जिला के गांव डिकाडला, पावटी, बुआना लाखू, पुठर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पार्टियों ने गीत व रागनियों के माध्यम से ग्रामीणों को आयुष्मान भारत चिरायु योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्वच्छ पेयजल योजना, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, जल संरक्षण, पोषण अभियान, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील बसताडा ने बताया कि कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं और युवा शामिल हुए। ग्रामीणों ने भजनों के माध्यम से दी गई जानकारी को सराहा और कहा कि इस प्रकार की पहल से योजनाओं की जानकारी आसान व सरल भाषा में आमजन तक पंहुचती है। ग्रामीणों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वे अब अधिक जागरूक होकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेंगे। इस दौरान भजन पार्टी के कलाकारों ने नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सभी को संकल्पित किया। महिलाओं को विशेष रूप से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सुनील बसताडा ने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान 02 अक्टूबर तक चलाया जाएगा, जिसके तहत भजन पार्टियां जिला के प्रत्येक गांव में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश सरकार द्वारा आमजन के हित में चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इन योजनाओं से वंचित न रहे सके। इसके अलावा अभियान के तहत लोगों को जल बचाओ, पौधारोपण करने तथा नशे से दूर रहने जैसी बुराईयों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा ताकि लोग इन अभियानों से जुडकऱ समाज व प्रकृति को बचाने में अपना योगदान दे सके।

Comments