Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में अंतर्राष्ट्रीयमहिला दिवस-2025 बड़ी भव्यता एवं सार्थकता  के साथ मनाया गया 

By LALIT SHARMA , in Business , at March 10, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति का उत्सव मनाने का दिन है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें सम्मान देने हेतु पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2025 कम्यूनिटी सेंटर, मिनी स्मार्ट सिटी में बड़ी भव्यता एवं सार्थकता के साथ मनाया गया है। इस वर्ष का  थीम “सभी महिलाओ और लड़कियो के लिए : अधिकार समानता स्शक्तिकरण” है।

सरस्वती वंदना के साथ, कार्यक्रम की विधिवत शरुआत मुख्य अतिथि  एम. एल. डहरिया , कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी, ने अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप) तथा सभी मुख्य-महाप्रबंधकगणों के साथ मिल कर दीप प्रज्ज्वलन करके की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विप्स सदस्यों (महिलाओं) की उपस्थिति में केक काटकर इस दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्री डहरिया ने अपना उद्घाटन भाषण देते हुए विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इंडियनऑयल की महिलाएं हमेशा कड़ी मेहनत और चुनौतियों का बेहतर रूप से सामना करते हुए पूरे उत्साह के साथ काम करके अपना सर्वश्रेष्ठ देती हैं ताकि देश के, निगम के व अपने सपनों को भी पूरा कर सकें। 

उन्होंने कहा कि इंडियनऑयल की प्रत्येक रिफाइनरी में ही नहीं बल्कि बहुत से यूनिटों व पेट्रोल पम्पों पर महिलाएं पूरी मेहनत एवं लगन से कार्य कर रहीं हैं और पुरुषों से कहीं भी पीछे नहीं हैं।   उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे कहा  की उन्हे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि पीआरपीसी में महिलाओं ने दो प्रतिष्ठित संयंत्रों को चलाकर यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएं वास्तव में ही शक्ति, बुद्धि, ज्ञान, बहादुरी और कई अन्य गुणों का प्रतीक है। और पूरी दुनिया को दिखला दिया है कि इस वर्ष का  थीम न केवल महत्वपूर्ण है बल्कि सर्वथा उचित है कि महिलाओं में निवेश किया जाना ही प्रगति का मूलमंत्र है । 

इस अवसर पर बोलते हुए, अजय कैला ने भी महिला दिवस की सभी महिलाओं को बधाई देते हुए व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन दोनों में कामकाजी महिलाओं द्वारा निभाई जा रही विविध भूमिकाओं के बारे में बताया और इंडियनऑयल में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की दिल से सराहना की। 

इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही इंडियनऑयल के हरित संकल्प को मजबूत करने के लिए ॐ प्रकाश, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  एवं प्रीति चोपड़ा, महाप्रबद्धक (मानव संसाधन) के मार्गदर्शन में वर्तिका रस्तोगी, विह्प्स कोऑर्डिनेटर, पीआरपीसी  के नेतृत्व में  महिला दिवस का कार्यक्रम सार्थक एवं उद्देश्यपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

Comments