Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा में पेट्रोल पंप के ऑपरेटर्स  द्वारा की जा रही हड़ताल 15 अगस्त तक के लिए स्थगित.


BOL PANIPAT : हरियाणा में फिलहाल 30 व 31 मार्च को प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रखने के फैसले को पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन टाल दिया है। हरियाणा में पेट्रोल पंप के ऑपरेटर्स  द्वारा की जा रही हड़ताल 15 अगस्त तक के लिए स्थगित हो गई है। जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप डीलरो में कमीशन में बढ़ोत्तरी न होने से गहरा रोष है। कमीशन में बढोत्तरी के लिए पेट्रोल पंप डीलरो ने कई बार सरकारी एजेंसियों से बातचीत का दौर चलाया लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है। जिस कारण अब पेट्रोल पंप बंद करने का फैसला लिया था। वहीं इस फैसले से आमजन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार प्रभावित हो सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार भी प्रभावित होंगे।वहीं पेट्रोल पम्प डीलरो का कहना है कि एक अर्से से सभी पेट्रोल पम्प डीलर्स सरकारी एजेंसियों से तेल कमीशन में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पेट्रोल करीब 65 रुपये था, तब से 2 रुपये प्रति लीटर डीजल व 3 रुपये पेट्रोल पर कमीशन दिया जा रहा है। वहीं इस समय तेल करीब 100 रुपये के आसपास है पर कमीशन नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने अगर हमारी मांग नहीं मानी तो ये हड़ताल और भी बढ़ सकती है।

इससे पहले हरियाणा में 2 दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, इसको लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की अम्बाला में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था . बैठक के बाद हरियाणा में  30 और 31 मार्च को 2 दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद रखकर पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में  विरोध जताने की बात कही थी .  

Comments