Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने स्वच्छ्ता-ही-सेवा के अंतर्गत चलाया विशेष स्वच्छ्ता अभियान

By LALIT SHARMA , in Business , at October 1, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :- 01 अक्टूबर,  2023 

नौ साल पहले, माननिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता के लिए एक आह्वान किया था। जीवन के सभी क्षेत्रों के नागरिकों ने स्वच्छ भारत के लिए भारी उत्साह के साथ योगदान दिया। परिणामस्वरूप, स्वच्छता एक राष्ट्रीय व्यवहार बन गया और स्वच्छ भारत मिशन एक घरेलू नाम बन गया। इसी कड़ी में इस वर्ष माननिए प्रधानमंत्री ने देश भर के लोगों से 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास मायने रखता है। सतत विकास में स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण एक बुनियादी विचारधारा है।

इस वर्ष के स्वच्छ्ता-ही-सेवा अभियान के विषय “कचरा मुक्त भारत”  पर पीआरपीसी ने दिनांक 15.09.2023 से कॉम्प्लेक्स में जागरूकता पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं । इसी कड़ी में पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आज दिनांक 01.10.2023 को स्वच्छ्ता-ही-सेवा कार्यक्रम  (15.09.2023 से 02.10.2023 तक)  के अंतर्गत गाँव ददलाना से लेकर पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप तक लगते नाले एवं गाँव के अन्य स्थलों को साफ करने हेतु एक विशेष स्वच्छ्ता अभियान चलाया । 

इस अभियान में ददलाना गाँव की सरपंच नीरू की उपस्थिती एवं मार्गदर्शन में टीम पीआरपीसी ने मुकुल अग्रवाल, मुख्य-महाप्रबंधक (पी व यू, आईटी) के नेतृत्व में उपरोक्त नाले एवं गाँव की सफाई के लिए लगभग 300 लोगों द्वारा, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से  एक बड़ा स्वच्छ्ता अभियान चलाया  गया ।  इस अभियान में टीम पीआरपीसी की और से सभी मुख्य महाप्रबंधकगण,  वरिष्ठ अधिकारीगण, आईओओए, एव्न आईपीआरईयू के प्रतिनिधिगण , सीआईएसएफ के प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण  उपस्थित थे । साथ ही हरियाणा पुलिस की टीम, डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों  और ददलना गाँव के लोगों ने बढ़ चढ़ कर स्वच्छ्ता अभियान में भाग लिया। सभी ने पूरी लगन के साथ इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए श्रमदान करते हुए अपना सहयोग दिया । 

इस अवसर पर मुकुल अग्रवाल ने सभी को स्वच्छ्ता शपथ दिलवाई ।  अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि स्वच्छता बनाए रखने से हम खुद को शारीरिक तथा मानसिक बीमारियों से बचा सकते हैं। हमारी दिनचर्या में नियमित रूप से स्वच्छ्ता के लिए सफाई के कार्य करना बहुत ही महत्वपूर्ण है और  हमें कभी भी सफाई से समझौता नहीं करना चाहिए। उन्होंने सिंगल (एकल) प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक की बोतलें, गिलास, थैले   आदि के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने पर बल देते हुए अनुरोध किया कि हमें अपने आस पास के गांवों के लोगो को भी इस पर जागरूक करने के लिए अपने भरसक प्रयत्न करते रहना है।  उन्होने  आगे कहा कि प्लास्टिक आम तौर पर गैर-बायोडिग्रेडेबल होते हैं और उन्हें पूरी तरह से गलने में सदियों लग जाती हैं जिससे यह न केवल भूमि की उपजाऊ शक्ति को कम करते है बल्कि वातावरण तथा नालों में अवरोध पैदा करके उन्हें  प्रदूषित करते है जो कि स्वास्थ्य संबंधी कई प्रकार के रोगों का कारण भी बनते हैं ।  इसलिए हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए। 

इस अवसर पर सरपंच नीरू ने अपने सम्बोधन में कहा कि साफ-सफाई से रहने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं स्वच्छता तन और मन दोनों की खुशी के लिए आवश्यक है। स्वच्छता, सभी लोगों को अपनी दिनचर्या में अवश्य ही शामिल करना चाहिए और  महात्मा गांधी ने भी विशेष रूप से कहा था कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ है। गाँव के चरणजीत एवं अन्ये लोगों ने पानीपत रिफाइनरी के द्वारा किए गए इस स्वच्छ्ता प्रयास को सराहा और प्रशंसा की।   

इस विशेष स्वच्छ्ता अभियान की सफलता पर तरुण कुमार बिसई, मुख्य-महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी को धन्यवाद देते हुए सरपंच नीरू राणा को उनके विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।  

Comments