ददलाना गांव में शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा जनसंवाद कार्यक्रम
BOL PANIPAT : 31 अगस्त। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ददलाना गांव में शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सरकार की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं को लेकर स्टॉल लगाई जाएंगी।
एडीसी वीना हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसंवाद का यह कार्यक्रम प्रात: 10 बजे होगा। बाद दोपहर उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन के साथ संवाद कर मौके पर शिकायतें भी सुनेंगे। आयुष विभाग की ओर से मेडिकल शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

Comments