Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में सुशासन का संदेश देते जनता समाधान शिविर: एसडीएम ब्रह्मप्रकाश

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 21, 2025 Tags: , , , , ,

लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता:पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 69 समस्याएं पहुंची, एसडीएम ने दिये समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT, 21 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला व उपमण्डल स्तर पर सोमवार और गुरूवार को लगाए जा रहे जनता समाधान शिविर लोगों को राहत प्रदान करने के साथ-साथ सुशासन का संदेश भी प्रदान कर रहे हैं। सोमवार को जिला सचिवालय द्वितीय तल स्थित सभागार में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए एसडीएम ब्रहमप्रकाश ने कहा कि समस्याओं का समाधान मौके पर होने से लोगों में शासन और प्रशासन के प्रति विश्वास पैदा होता है। इसी विश्वास को हमें कायम रखना है व समाधान शिविर में आने वाली हर समस्या का कम से कम समय में समाधान करना है। उन्होंने समाधान शिविर में जनता द्वारा दी गई समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनकी विभाग से सम्बंधित समस्या का जल्द से जल्द निदान करें क्योंकि मुख्यमंत्री स्वयं इन शिविरों पर निगरानी बरत रहे हैं व हर शुक्रवार को किसी ना किसी विभाग के एसीएस द्वारा समीक्षा भी की जाती है।
समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए थाना अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके पास एक समस्या दौबारा नही आनी चाहिए। शिविर में आने वाली प्रत्येक समस्या का समाधान करना ही हमारी बड़ी जीत है। समस्याओं के समाधान से लोगों मेें प्रशान की कार्यशैली के प्रति अच्छी छवि बनती है। लोगों की समस्याओ का मौके पर निदान हो इसी ध्येय को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने ये समाधान शिविर प्रारम्भ किए थे जिनका लाभ आमजन को प्रचुर मात्रा में मिल रहा है।
समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए निगम के संयुक्त-आयुक्त डॉ. संजय व जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में अधिकारियों की रूचि व उनकी उपस्थिति को ध्यान में रखा गया है। रोजाना शिविर में पहुंचने वाले अधिकारियों की हाजिरी ली जा रही है। जो अधिकारी शिविर में नहीं पहुंचते उनके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 69 समस्याएं विभिन्न लोगों द्वारा दी गई। इनमें ज्यादातर समस्याएं फैमिली आईडी में आय कम करवाने से लेकर पुलिस विभाग से सम्बंधित प्राप्त हुई। कुछ समस्याएं विधवा पैंशन, विकलांग पैंशन और बिजली, पानी से सम्बधित प्राप्त हुई। एसडीएम ब्रहमप्रकाश ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को गम्भीरता पूर्वक कार्य करके इन समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में प्रार्थी रामकुमार वासी गढ़ी सिकन्दरपुर ने प्रशासन से अनुरोध किया कि वह अनपढ़ व्यक्ति है व मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का गुजर बसर करता है। एक कम्पनी में सात साल तक कार्य किया लेकिन कम्पनी के मालिक ने उनका पीएफ अभी तक नही दिया। लगातार चक्कर कटवाने से उन्हें अब परेशानी होने लगी है। एसडीएम ने डीएलसी को जांच के निर्देश दिए।
      प्रार्थी सीमा वासी विकास नगर ने बीपीएल राशनकार्ड बनवाने व इनकम कम करवाने की प्रार्थना प्रशासन से की। एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए।
       प्रार्थी संतोष वासी इदगाह कॉलोन ने पैंशन रिकवरी में छूट प्रदान करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी विद्यावंती ने प्रशासन से अनुरोध किया कि वह पूरेवाल कॉलोनी की वासी है व उनकी उम्र 81 वर्ष हो चुकी है। ज्यादा उम्र हो जाने के कारण उनकी मशीन में बायोमैट्रिक दर्ज नही हो रही जिसके कारण उन्हें राशन का लाभ नही मिल पा रहा। एसडीएम ने डीएफएससी को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। प्रार्थी ग्रामवासी आसनकलां ने प्रशासन से गांव आसनकलां का राशन डीपो आशनकलां के निवासी को देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में राशन की जो सप्लाई हो रही है उसमें बहुत अनियमिताएं हैं ना तो सूचना दी जाती और ना ही राशन समय पर मिल रहा है। गांव में कार्डो की संख्या ज्यादा है। एसडीएम ने डीएफएससी को जांच के निर्देश दिए।
       एक अन्य प्रार्थी कमलेश वासी पल्हेड़ी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त को दूसरे के खाते में भेजने की जांच करवाने व प्रार्थी के खाते में दिलवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को जांच के आदेश दिए। प्रार्थी पूनम वासी नैन ने पीएएमवाई पंजीकरण रद्ïद करवाने का अनुरोध किया। एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को गम्भीरता से जांच के आदेश दिए। प्रार्थी केला वासी पानीपत ने प्रशासन से विधवा पैंशन बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनके पति का छं: महीने पहले देहांत हो चुका है। कमाई का कोई जरिया नही है। इसी विभाग से जुड़ी शिकायतकर्ता प्रार्थी यशोदा ने भी विधवा पैंशन बनवाने का अनुरोध किया। एसडीएम ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
        प्रार्थी ग्राम पंचायत गांजबड़ के विकास, सुरेश, आशिष, संजय, महासिंह, प्रताप, रोहताश, कर्ण सिंह ने गांव के दोनो साईड बस क्यू सेल्टर बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। ग्राम पंचायत ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि काफी संख्या में लडक़े व लड़किया पढऩे के लिए पानीपत व करनाल जाते हैं जिसके कारण प्राईवेट व सरकारी बसों का ठहराव नही होता। इससे विद्यार्थियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक अन्य प्रार्थी रूबि रानी वासी समालखा ने डिसेब्लटी सर्टिफिकेट बनवाने का अनुरोध किया। एसडीएम ने सम्बंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में अंकिता सैनी ने मेडिकल सर्टिफिकेट ना मिलने को लेकर प्रशासन से अनुरोध किया। एसडीएम ने सीएमसी को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
    इस मौके पर सीटीएम टिनू पोशवाल,पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स , डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया,डीटीओ हजारा सिंह,डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, एलडीएम राजकुमार, खेल प्रशिक्षक सुषमा, ईएसआई डॉ. शालीनी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आरओ भूपेंद्र चहल,सहायक रोजगार अधिकारी विनीता, पशु चिकित्सक डॉ. अशोक लोहान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. संजय राजपाल, पुलिस कैम्लेंड अधिकारी सुरेश, हैल्प डैस्क से जोगेंद्र के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments