Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


बदलाव यात्रा हल्का पानीपत ग्रामीण का जनता ने दिल खोल के स्वागत किया : सुखबीर सिंह मलिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 24, 2023 Tags: , , , , ,

– हरियाणा आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के नेतृत्व में निकल गई पानीपत ग्रामीण बदलाव यात्रा।

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक के आदेश अनुसार 15 दिसंबर से 90 विधानसभा में हरियाणा बदलाव यात्रा की जा रही है। प्रदेश के चार वरिष्ठ नेता में बदलाव यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। इसी क्रम में कालका से चली बदलाव यात्रा आज करनाल घरौंदा होते हुए पानीपत ग्रामीण के गांव गंजबढ़ पहुंची। यह यात्रा आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा के नेतृत्व में हो रही है। प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक वह उनकी पूरी टीम ने यात्रा एवं  चित्रा सरवारा का का स्वागत किया।

गांव गंजबढ़ में प्रदेश के 44 गांव के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे उन्होंने फुल मेल पहन कर चित्रा सरवारा का स्वागत किया।आम आदमी पार्टी पानीपत ग्रामीण बदलाव पदयात्रा वर्मा चौक कुटानी रोड से शुरू हुई। वर्मा चौक से यह पदयात्रा ड्रेन नंबर एक तक हुई। वहां की जनता ने दिल खोलकर यात्रा का स्वागत किया। सड़क के दोनों तरफ घरों के ऊपर खड़ी औरतें एवं बच्चों ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। चित्रा सरवारा ने इस मौके पर कहा अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में बेरोजगारी दूर करने में एवं मूलभूत सुविधाएं देने के लिए इस हरियाणा सरकार के बदलाव के लिए उतारा है। उन्होंने कहा इस बदलाव यात्रा से जनता बहुत खुश नजर आ रही है और और लगता है आम आदमी पार्टी की 2024 में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश सह सचिव सुखबीर मलिक ने कहा हल्का पानीपत ग्रामीण बदलाव यात्रा बिना टीमवर्क के संभव नहीं थी मैं पानीपत ग्रामीण की टीम को दिल से अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना एडी छोटी का जोर लगा दिया।

Comments