पंजाबी ब्राह्मण सभा ने जारी की व्रत त्योहारों की सूची
BOL PANIPAT : 4 फरवरी , पंजाबी ब्राह्मण सभा की आज एक मीटिंग सनौली रोड आदर्श कालोनी स्थित भगवान परशुराम मन्दिर में पं. ईश्वर लाल शर्मा जी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नव विक्रमी सम्वत 2081 के पर्व त्योहारों की सूची को लेकर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विचार किया गया एवं सूची पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की शुरूआत हनुमान चालीसा के पाठ से हुई तत्पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखें जिसमें सतीश शर्मा ने कहा कि पर्व एवं त्योहारों के माध्यम से सनातन धर्म की एकता का संदेश जाना चाहिए। पं. जितेन्द्र शास्त्री ने कहा कि ब्राह्मण को व्यस्नों से दूर रहना चाहिए। दुर्गेश शर्मा ने कहा कि अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है। एवं इसका संदेश नई पीढ़ी तक पहुँचना चाहिए। पं. नन्द किशोर कौशल ने कहा कि सूची बन जाने के बाद उसे समाज तक पहुँचाया जाना जरूरी है। क्योंकि सूची को बनाने में किया हुआ परिश्रम तभी सार्थक होगा। हिमांशु शर्मा ने कहा कि दशहरा पर्व के अवसर पर चलैया व्रत धारण करने वाले व्रतधारियों के समक्ष तिथि को लेकर स्पष्टता आवश्यक है। तत्पश्चात डा. महेन्द्र शर्मा ने विक्रमी सम्वत 2081 के व्रत त्योहारों के बारे में अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पर्व एवं त्योहार की तिथि पर विवाद होता है तो उस स्थिति में शास्त्रों का मार्गदर्शन ही श्रेयस्कर है। अंत में पंजाबी ब्राह्मण सभा के प्रधान पिंकल शर्मा ने आए हुए सभी ब्राह्मणों का धन्यवाद किया। और कहा कि यदि किसी को कोई त्रुटि या संशय नजर आता है तो वह अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य त्योहारों में आने वाली विसंगतियों को दूर करना है।
इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, जोगिंदर पाल शर्मा, सोनू शर्मा, हुक्मचंद शास्त्री, संजय शर्मा, यशपाल शर्मा, गौरव शर्मा, अशोक शर्मा, प्रेम गोस्वामी, तरुण गोस्वामी, वीरेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, भारत शर्मा, पंकज शर्मा, स्वदेश शर्मा, राकेश शर्मा, अश्विनी शर्मा, हिमांशु भारद्वाज, दीपक शर्मा, जगदीश शर्मा, नवीन शर्मा, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।
संवत्सर 2081 (2024/25 ईस्वी)
मुख्य पर्व
नव विक्रमी संवत्सर 9 अप्रैल
वैशाखी पर्व 13 अप्रैल
श्री दुर्गाष्टमी (चैत्र ) 16 अप्रैल
भगवान परशुराम जय0 10 मई
निर्जला एकादशी व्रत 18 जून
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 7 जुलाई
शिवरात्रि (श्रावण) 2 अगस्त
गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती 11 अगस्त
रक्षा बंधन 19 अगस्त
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त
श्री दुर्गाष्टमी (आश्विन) 11 अक्तूबर
दशहरा 12अक्टूबर
श्री हनुमान जन्मोत्सव 30अक्तूबर
दीपावली 1 नवम्बर
गुरु नानक देव जयंती 15 नवम्बर
श्री गीता जव 11 दिसम्बर
गुरु गोबिंद सिंह जव 6 जनवरी 2025
लोहड़ी 13 जनवरी 2025
मकर संक्रान्ति 14 जनवरी 2025
होली 14 मार्च 2025

Comments