Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में लिटरेरी माइंड्स सोसाइटी के तत्वाधान में साहित्यिक पत्र प्रश्नोत्तरी का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 4, 2025 Tags: , , , ,

वंदना, निकिता और रोमन ने बाजी मार पाया पहला स्थान और जीते नकद पुरस्कार

क्विज हमारी समझ को व्यापक और ज्ञान को समृद्ध करती है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT , 04 अप्रैल,

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में स्थापित अंग्रेजी विभाग की लिटरेरी माइंड्स सोसाइटी के तत्वाधान में साहित्यिक पत्र प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई जिसमें एमए अंग्रेजी और अंग्रेजी आनर्स के छात्रों को एक अनोखे और बौद्धिक रूप से उत्तेजक प्रारूप में शामिल किया गया । असल में प्रतिभागियों को किसी साहित्यिक कृति, लेखक या चरित्र के नाम से उत्तर देना था जो कि पिछले प्रश्न के उत्तर के अंतिम अक्षर से शुरू करना था । प्रश्नोत्तरी ने न केवल विद्यार्थियों के साहित्यिक ज्ञान का परीक्षण किया बल्कि उनकी सूझबूझ और त्वरित सोच का भी परीक्षण किया । क्विज प्रतियोगिता क्विज मास्टर प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो मानवी और प्रो मानसी की देख-रेख में संपन्न हुई । प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो अन्नू आहूजा ने क्विज की विधिवत शरुआत की और बाद में सभी विजेताओं को बधाई दी और पुरस्कार भेंट किये । क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ संतोष कुमारी, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना,डॉ वीरेंद्र गिल, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो मानवी, प्रो मणि और प्रो मानसी का सहयोग रहा । 

प्रश्नोत्तरी के विजेता इस प्रकार रहे:

प्रथम वंदना एमए अंग्रेजी- अंतिम वर्ष

द्वितीय निकिता एमए अंग्रेजी- अंतिम वर्ष

तृतीय रोमित बीए अंग्रेजी ऑनर्स- द्वितीय

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमे आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है । अंग्रेजी साहित्य पर तैयार की गयी इस क्विज का उद्देश्य सार्थक एवं प्रासंगिक ज्ञान व जानकारी को प्रश्नों के रूप में छात्र-छात्राओं तक पहुंचाना था ताकि प्रतियोगी छात्र इनके अभ्यास द्वारा परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्वरुप से परिचित हो सकें और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नेट की परीक्षा आदि में इनका भरपूर लाभ मिले । क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है । उन्होनें कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करता है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । 

प्रो अन्नू आहूजा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और जूनून के साथ हिस्सा लिया । क्विज की सफलता ने उन्हें भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने को प्रौत्साहित किया है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है । इसमें थोड़े एवं कम कठिनाई वाले सवाल होते हैं और एक परीक्षा की तुलना में इसे पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता होती है ।

Comments