Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल में Workshop on stress management का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 7, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में  Workshop on stress management का आयोजन किया गया। कहते है न- ‘उचित मार्गदर्शन तो विकास निश्चित’

मंच संचालन विनिता लूथरा ने किया, उन्होंने मुख्य अतिथि Geeta Groups of Institute में कार्यरत डॉ०   प्रेरणा डावर का स्वागत किया। डॉ० प्रेरणा डावर ने  बच्चों को एक कहानी के माध्यम से तनाव से मुक्त रहने के विषय में समझाया, अगर हम तनाव से मुक्‍त होकर मुस्‍कराते हुए दृढ़ निश्चय से काम करते हैं तो सफलता हमारे कदम चूमती है और हम अपने लक्ष्‍य की ओर अग्रसर होते हैं । हमें अपनी सोच को नकारात्मक नहीं अपितु सकारात्मक बनाना है।

 हमें अपने लक्ष्य को पाने के लिए तीन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए – रूचि, दक्षता, मांग। बच्‍चों को अपने लक्ष्‍य प्राप्ति के लिए हर मुश्किल को मुस्‍कराहट से सामना करना चाहिए। बच्‍चों ने प्रधानाचार्या सोनिया चावला का धन्‍यवाद करते हुए कहा कि यह सेमिनार हमारे लिए उचित मार्गदर्शक था जोकि हमारे भावी जीवन में सहयोगी रहेगा।

अंत में विनिता लूथरा ने मुख्यातिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज इन्होंने बच्चों को इतने अच्छे तरीके से समझाया और बच्चों की सोच में परिवर्तन ला दिया।

Comments