Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रघुनाथ धाम शिक्षा एवं संस्कार केंद्र का विधिवत रूप से उद्घाटन किया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at April 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 अप्रैल 2022 , अपने नए निशुल्क प्रकल्प रघुनाथ धाम शिक्षा एवं संस्कार केंद्र का विधिवत रूप से उद्घाटन किया जिसमें समारोह अध्यक्ष के रूप में श्रीमान सुमित जी मित्तल प्रमुख समाज सेवी एवं उद्योगपति, मुख्य अध्यक्ष के रूप में सतवीर सिंगला, विक्रम मलिक, रमेश माटा अध्यक्ष रघुनाथ धाम मंदिर, मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी आदित्यानंद रहे। इस अवसर पर विक्रम मलिक ने समाज के उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों से अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा इन वंचित परिवारों की सेवा के लिए निकालने की बात कही। अशोक अग्रवाल अध्यक्ष सेवा भारती पानीपत ने सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्प के बारे में बताया और यश देव त्यागी प्रांत महासचिव सेवा भारती हरियाणा प्रदेश ने इन वंचित परिवार के बच्चों को किस प्रकार सेवा भारती शिक्षा, संस्कार एवं स्वावलंबन देने का कार्य पूरे प्रांत में कर रही है इस बारे विस्तार से अवगत करवाया।

कार्यक्रम में सेवा भारती के शिक्षा केंद्र पर पड़ने वाले बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समाज के उन व्यक्ति व संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने वंचित समाज के लिए कार्य किया है या करोना कॉल में अपना योगदान दिया। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न करने में विशेष भूमिका सुरेश गांधी सचिव सेवा भारती पानीपत व अनिल मित्तल, दर्शन शर्मा, रमेश ढींगड़ा, सुरेंद्र चोपड़ा, विकास जैन, उदित की रही। इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं से अध्यक्ष व सदस्य भी उपस्थित रहे।

Comments