राखी का पैग़ाम-देश के सैनिकों के नाम.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में राखी के पावन पर्व हेतु राखी बनाने की गतिविधि का आयोजन किया गया । बच्चो ने रिबन, मोली, मोती और सितारों की सहायता से सुंदर आकर्षक राखियाँ बनाई । बच्चों द्वारा बनाई राखियाँ सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए भिजवाया गया। विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने बच्चों की सराहना की और इस पावन पर्व की बधाई दी । प्रधानाचार्या ने बच्चों को राखी के पर्व से जुड़ी कथाओं के विषय से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि रक्षा बंधन भाई- बहन के प्यार का प्रतीक है। पर देश की सीमा पर तैनात वीर जवान हमारे देश की दिन रात रक्षा करते हैं। अत: हमारा कर्तव्य बनता है कि हम उनके लिए रक्षा-सूत्र भेजे ।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागी व कला संकाय के अध्यापक मनप्रीत सिंह मौजूद रहे ।

Comments