Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


राम सिंह कुंडू बने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारी ज़िलाप्रधान

By LALIT SHARMA , in Business , at May 20, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 मई 2022, आज भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ज़िला पानीपत द्वारा जिलास्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाकियू जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने की । बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और सर्वसम्मति से गाँव शाहपुर के राम सिंह कुंडू को पगड़ी पहनाकर कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया और लड्डू बांटे गए ।

जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने कहा कि- आज बिजली समस्या से किसान और आम जनता दुखी है और इस सरकार में खून के आंसू रो रही है । बिजली कमी की वजह से गन्ने की फसल सुख रही है और पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही, जिसके विरोध में किसान यूनियन जल्द ही पानीपत के किसी बिजली पावर स्टेशन का घेराव करेगी ।

जिलाध्यक्ष सुधीर जाखड़ ने कहा कि- संगठन विस्तार के उद्देश्य से आज पूर्व में जिला उपप्रधान रहे राम सिंह कुंडू जी को कार्यकारी ज़िलाप्रधान नियुक्त किया गया है और अब हर हफ्ते पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जायेंगी ।

नवनियुक्त कार्यकारी ज़िलाप्रधान राम सिंह कुंडू ने कहा कि- संगठन ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है, पूर्व की भांति उसपर खरा उतरेंगे और सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे ।

इस अवसर पर भाकियू (कानूनी सेल) के जिलाध्यक्ष संदीप सिंहरोहा वकील, राजेन्द्र दहिया, राजू मलिक, नदीम गुज्जर डाडोला, निशान बिंझौल,जसबीर जस्सा कादियान, रविन्द्र बिहोली, सरदार मोहब्बत सिंह, नरेंद्र राजाखेड़ी, विक्रम मलिक, सोनू फोर, सरदार लखविंद्र खालसा आदि मुख्यरूप से मौजूद रहे ।

Comments