भगवान को पाने के लिए रामायण जरूरी है : स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज
BOL PANIPAT : (30 मार्च) सनातन धर्म सभा मंदिर भीम गोडा वार्ड नं. 9 में श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम के विश्राम (समापन) दिवस पर 1008 स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार शब्दों के सही उपयोग के लिए व्याकरण जरूरी है उसी प्रकार भगवान को पाने के लिए रामायण जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई कलाकार अपनी कला के लिए गाते हैं लेकिन यदि कलाकार भगवान के लिए गाते हैं तो वह गायन एक नई ऊंचाई छू लेता है। उन्होंने रामनवमी पर्व के अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। इससे पूर्व महिला संकीर्तन मण्डली द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ का भोग (विश्राम) हुआ। प्रसिद्ध भजन गायक वेद कमल जी ने दिन है ‘‘सुहाना राम जी का आना गाओ मुबारक गाना’’ एवं ‘‘जायो कौशल्या ने लल्ला मौहल्ला में हल्ला सा मच गयो’’ गाकर सबको झूमने पर विवश कर दिया। उससे पूर्व कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि श्रीमती रोहिता रेवड़ी एवं सुरेन्द्र रेवड़ी ने दीप जलाकर किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने भी इस अवसर नारी शक्ति का आवाह्न किया कि वे पढ़लिखकर अपने को सशक्त बनायें एवं राष्ट्र को आगे बढ़ायें। ब्रह्मर्षि श्री नाथ जी महाराज एवं योगिराज जी ने भी उपस्थित जनसमुदाय को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रवि जुनेजा और सन्नी चोपड़ा तथा मन्दिर सभा के सभी सेवादारों को उनकी सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंच संचालन वेद बांगा ने किया। कार्यक्रम के अन्त में भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जोगिंदर कमल, वेद कमल, वेद बांगा, जीत लाल जुनेजा, कालू सतीजा, चुनी लाल लखीना, दैवेन्द्र रामदेव, सोहन लाल रेवड़ी, मनीष शर्मा, सनी मक्कड़, रजत लखीना, गौरव सपड़ा, राहुल रेवड़ी, सुजल जुनेजा सुरेन्द्र चुघ, चुन्नी लाल चुघ, विजय चौधरी, ईश जुनेजा, ओम प्रकाश रेवड़ी, पवन जुनेजा, गुरमीत मक्कड़, प्रदीप सपड़ा, सागर रेवड़ी, जितेंद्र जुनेजा, बाल किशन रेवड़ी, गौरव अरोड़ा, तरुण जुनेजा, निखिल चुघ, कुश जुनेजा, साहिल रामदेव, राजेन्द्र सलूजा, प्रेम चुघ, मिन्टू चुघ, चिमन सेठी, चन्द्र रामदेव, अमित रामदेव, रवि सचदेवा, स्वप्निल जुनेजा, साहिल वशिष्ट, अजय चुघ, सागर रेवड़ी, तरूण रामदेव आदि उपस्थित थे।

Comments