Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की जनरल मीटिंग.

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at July 26, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : (26 जुलाई) दशहरा कमेटी रजि. सनौली रोड की एक जनरल मीटिंग हुडा सेक्टर स्थित श्री रघुनाथ धाम में प्रधान रमेश माटा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 20 अक्तूबर को आने वाले दशहरा पर्व की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।
सर्वप्रथम मीटिंग की शुरूआत श्री रामनाम माला एवं श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से हुई। तत्पश्चात तिलक राज छाबड़ा, पुरूषोत्तम शर्मा, देवेन्द्र रेवड़ी, पंकज आहुजा, कैलाश नारंग, वेद बांगा, सागर रेवड़ी ने दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर अपने विचार रखे एवं सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दशहरा कमेटी द्वारा सफल आयोजन किया जा रहा है इस बार उससे भी बढ़चढ़कर दशहरा पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष कुछ न कुछ नया करने की कोशिश दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा की जाती है जिससे कि दशहरा के पर्व में कुछ न कुछ नवीनता का समावेश हो। उन्होंने कहा कि इस बार भी दशहरा मित्तल मैगा के साथ मेला ग्राउण्ड में मनाया जाएगा। मीटिंग का संचालन महासचिव चिमन सेठी ने किया। इस अवसर पर प्रधान रमेश माटा ने दशहरा पर्व की तैयारियों के बारे में कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं अपितु पूरी टीम का कार्य होता है। विभिन्न सरकारी विभागों से अनुमति एवं मिलने के लिए कई सब कमेटियां बनाकर उनको सेवाएं सौंपी गई। उन्होंने कहा कि अभी दशहरा पर्व को और अधिक भव्य, नवीनता एवं विशालता से मनाने के लिए आने वाली बैठकों मे अधिक गहन और विस्तृत रूप से विचार किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेन्द्र सोनी, अशोक नारंग, हरबंस लाल अरोड़ा, प्रीतम गुलाटी, श्याम सुंदर बतरा, बसंत रामदेव,अमित तनेजा, चरणजीत ढींगड़ा, लीला कृष्ण भाटिया, कृष्ण शर्मा, सुरेन्द्र जुनेजा, जयदयाल तनेजा, चुन्नी लाल चुघ, ओम प्रकाश रेवड़ी, किशन वधवा, रमन पाहव, जवाहर जुनेजा, महेन्द्र पसरीचा, किशोर अरोड़ा, कैलाश लूथरा, दर्शन रामदेव, किशोर रामदेव, पवन जुनेजा, मोहित आहुजा, धीरज बांगा, विजय चौधरी, तरूण धमीजा, नीरज मिगलानी, अमित रामदेव, स्वपनिल जुनेजा, सौरभ लूथरा, विपुल वधवा, मोहित आहुजा, हिमांशु चुघ, भूषण नारंग, साहिल वशिष्ठ, मुकेश गांधी, गोबिन्द रेवड़ी, किशन लखीना, अशोक चुघ, रविन्द्र शर्मा, कपिल नारंग आदि उपस्थित थे।

Comments


Leave a Reply