Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बाल भवन में रंग महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 19 मार्च–हरियाणा कला परिषद एवं श्री रामेश्वरम साईं कला साधना मंच की ओर से गत सांय स्थानीय बाल भवन में रंग महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बोलते हुए पार्षद विजय जैन ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि हरियाणवी संस्कृति के पूरे देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। इस को आगे ले जाने का श्रेय प्रदेश सरकार के साथ-साथ यहां के कलाकारों और विद्वानों का भी रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पूर्वजों द्वारा चलाई गई परंपरागत चीजों और शैलियों को आगे बढ़ाना होगा और इसे संजोकर रखने के हम सब पर सामूहिक जिम्मेवारी है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कुलदीप बांगड़ ने बोलते हुए कहा कि श्री रामेश्वरम साईं कला साधना मंच और हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम से लोक कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकार भी आगे बढ़ने का मौका पाते हैं। हमें अपनी संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है।
प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार और हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक महावीर गुड्डू ने कार्यक्रम में विभिन्न हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और दर्शकों ने जमकर उनकी प्रशंसा की।
हरियाणा कला परिषद एवं श्री रामेश्वरम साईं कला साधना मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कला साधना मंच की प्रधान तरुणा शर्मा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर और पटके पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस मौके पर हरियाणा कला परिषद की ओर से विकास शर्मा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर संदीप शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हरियाणवी गायक सुशील मस्ताना ने विभिन्न हरियाणवी गीतों की प्रस्तुति दी और कार्यक्रम में जमकर रंग बिखेरे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को भी विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल भवन के परियोजना अधिकारी अमित मलिक समाजसेवी धर्मवीर शर्मा, दिलबाग सिंह, श्वेता तुली, कैलाशी सेवा समिति के पदाधिकारी, दादा लख्मीचंद मंच के पदाधिकारी,समाजसेवी मोनिका,कांता,किरण शर्मा,अनीता, संतोष, आदेश कुमार, नरेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन गुलाब पांचाल ने किया।

Comments