Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्या भारती माडर्न स्कूल खादी आश्रम में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 19, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT 19 अक्टूबर, 2022ः- विद्या भारती माडर्न स्कूल खादी आश्रम जी टी रोड, पानीपत में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तीन ग्रुप बनाए गए। जिसमें प्रथम ग्रुप में (9वीं से 10वीं कक्षा) की नेहा, सानिया प्रथम रही और सुमन, हिमानी द्वितीय रही। द्वितीय ग्रुप (6वीं से 8वीं कक्षा) में निधि, लक्ष्मी प्रथम रहे और निखिल, रितिक द्वितीय रहे। तृतीय ग्रुप (3 से 5वीं) में पायल, साक्षी प्रथम रहे और सोनी, मेहरू निशा द्वितीय रहे। बच्चों ने रंगोली के अच्छे-2 डिजाइन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय की डायरेक्टर निर्मल दत्त ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में समय-2 पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए ताकि उनमें छिपी प्रतिभा उजागर हो सके।

Comments