Thursday, October 15, 2026
Newspaper and Magzine


जन सेवा दल द्वारा मासिक राशन जर्सी कंबल वितरित

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at January 7, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :देव लोक वासी स्वामी श्री विशुद्धानन्द  जी महाराज के प्रेरणा से जनसेवा दल द्वारा आज पौष मास में 350 साधन हीन जरूरतमंद को आटा जर्सिया कंबल आदि बाटें गए समारोह में श्री राधे राधे महाराज ब्रह्मर्षि जी श्री राजेंद्र रतन व समाजसेवी युधिष्ठिर शर्मा ने जन सेवा दल की परोपकारी सेवाओं की सराहना की । पूज्य श्री राधे राधे महाराज ने पौष मास में दान सेवा की  महिमा पर प्रकाश डाला कि वस्त्र दानी को स्वर्ग का सुख प्राप्त होता है श्री राजेंद्र रतन व श्री  ब्रह्मर्षि  ने निरंतर भगवान की चाहना करने वाला  मोह माया से मुक्त होता है  युधिष्ठर शर्मा ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम ज्योति जलाने – के साथ 5 दीपक जलाकर घर के मुख्य द्वार पर रख कर स्वागत कर . घरों व प्रतिष्ठानों को लाइट से सजाने का राम भक्तो से आह्वान किया। पूरे नगर में दीपावली मनाने की अपील की।

महासचिव  चमन गुलाटी ने प्रधान किशन मनचन्दा व जनसेवा दल के सभी सदस्यों द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया गया । आज मुख्य अतिथि लायंस क्लब ग्रेटर पानीपत से सतीश गोयल, मदन डुडेजा, विनय गर्ग , राजेन्द्र जैन, विनय शिगला, कृष्ण रेवडी , हरीश खुराना, दयानंद खुगर . शशि भूषण,’सुभाष एलावादी ,प्रधान किशन मनचन्दा ,शामलाल खुंगर,  अशोक मिगलानी मदन आजाद सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। श्री चमन गुलाटी जी ने कहा क जनसेवा दल वा आशियाना के माध्यम से सनातन संस्कारों के अनुरूप सभी जरूरत मन्दो को राशन जर्सिया कम्बल निरन्तर प्रदान कर दरिद्र नारायण की सेवा की जा रही है क्योकि निर्धन सेवा को ही नारायण सेवा माना गया है।

Comments