पटवारियों व कानूनगो ने काम छोड़ डीसी ऑफिस के सामने धरना शुरू किया
BOL PANIPAT : पानीपत में पटवारियों व कानूनगो ने काम छोड़ डीसी ऑफिस के सामने धरना शुरू किया। पटवारियों ने कहा सरकार पटवारियों को बदनाम कर रही है। पटवारियों ने कहा कथित रजिस्ट्री घोटाले से पटवारियों को कोई लेना देना ।पटवारियों का कहना आरोप रद्द नही किये 2 दिन की हड़ताल के बाद एसोशिएशन बड़ा फैसला लेगी। पटवारियों का दावा पटवारियों को जांच में भी शामिल भी नही किया।पानीपत में काम बन्द होने से लोग परेशान हुए।
जमीनों की रजिस्टरी में गड़बड़ी के मामले में कई पटवारियों के खिलाफ सेवा नियम सात के तहत कार्रवाई के निर्देशों से पटवारियों में आक्रोश है। पटवारियों ने स्पष्ट किया कि जमीन की रजिस्टरी से पटवारी का कोई लेना-देना नहीं है। पटवारी केवल गिरदावरी सहित फील्ड का काम करते हैं। रजिस्टरी का काम तहसील स्तर पर कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा किया जाता है।पटवारियों ने कहा कि रजिस्टरियों में धारा सात ए में उन्हें दोषी बताया गया है जिसमें दर्शाया गया है कि पटवारियों द्वारा भूमि की किस्म तब्दील करके रजिस्टरी करवाने में भूमिका निभाई गई है। जो कि सरासर गलत व निराधार है। क्योंकि जमीन के पंजीकरण में किसी भी पटवारी की कोई भूमिका नहीं होती है। प्रत्येक पटवारी अपने-अपने हल्का में फसल रबी और खरीफ की गिरदावरी मौका अनुसार संबंधित खसरा नंबर में इंद्राज करता है।

Comments