Sunday, July 19, 2026
Newspaper and Magzine


टेक्‍सटाइल में रिसाइक्लिंग से बचाएंगे पर्यावरण : डॉ.राज किशोर नायक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 22, 2024 Tags: , , , , , ,

-इनोवेशन टेक्‍सटाइल एवं फैशन पर पाइट में अंतरराष्‍ट्रीय सेमिनार हुआ

BOL PANIPAT : समालखा – वियतनाम की यूनिवर्सिटी आरएमआइटी से डॉ.राज किशोर नायक ने कहा कि कृषि के बाद सर्वाधिक रोजगार टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्री से मिलता है। कपड़ा बाजार में असीमित संभावनाएं हैं। नए प्रयोग करने और नए फैशन को सामने लाकर तरक्‍की की राह आसान कर सकते हैं। खासकर रिसाइक्लिंग के माध्‍यम से न केवल लागत घटा सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्‍वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। डॉ.राज किशोर नायक ने यहां पाइट कॉलेज में अंतरराष्‍ट्रीय सेमिनार में टेक्‍सटाइल एवं बीफैड के छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।
पाइट में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड पर इनोवेशन टेक्‍सटाइल एवं फैशन पर सेमिनार हुआ। डॉ.राज किशोर नायक ने कहा कि अब आप दुनिया के किसी भी कोने में अपना उत्‍पाद बेच सकते हो। इनोवेशन के माध्‍यम से कारोबार खड़ा किया जा सकता है। ऑस्‍ट्रेलिया की वूलमार्क कंपनी से संबंधित सीम कंसलटेंसी से राजेश बहल ने छात्र-छात्राओं को वीडियो के माध्‍यम से टेक्‍सटाइल के नए कांसेप्‍ट समझाए। सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, टेक्‍सटाइल विभाग के अध्‍यक्ष डॉ.एसके धमीजा ने भी युवाओं को प्रेरित किया।

Comments