Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज के तीन स्वयंसेवकों ने किया नेशनल इंटीग्रेटेड कैंप में भाग.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 5, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत- 5 नंवबर 2024, आर्य कॉलेज के तीन स्वयंसेवकों ने नेशनल इंटीग्रेटेड कैंप में भाग लिया।कैंप का आयोजन रेवाड़ी की इंदिरा गांधी मीर पुर विश्वविद्यालय में किया गया। इस कैंप में कॉलेज के संजीव एवं खुशी ने भाग लिया वहीं प्रतीक ने एसडी कॉलेज,पानीपत में आयोजित हुए कैंप भाग लिया। मंगलवार को तीनों स्वयंसेवकों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापकों द्वारा स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य भी यही है सामाजिक सद्भावना को बढावा देना। एनएसएस के प्रभारी प्रो. विवेक गुप्ता ने बताया कि भारत वर्ष विभिन्न कॉलेजों के स्वयंसेवक भाग लेते हैं, व एक दूसरे की संस्कृति व भाषा सीखते हैं। संजीव ने कैंप में आयोजित गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान व नृत्य की विधा में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं छात्रा खुशी ने एक्ट प्ले में दूसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की एनएसएस प्रभारी डॉ. मनीषा डूडेजा ने बताया कि इस प्रकार के कैंप में विद्यार्थियों को बहुत सारी नई-नई जानकारियां तो मिलती ही हैं साथ ही अपने देश की अलग-अलग संस्कृतियों व दूसरे राज्यों के बहुत सारे स्थानीय त्योहारों व वहां पर हो रही खेती व खेलों के बारे में भी जानने को मिलता है। स्वयंसेवक प्रतीक ने भी एसडी कॉलेज में आयोजित कैंप में विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आर्य कॉलेज का मान बढाया।

Comments