रैडक्रास सोसाईटी युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु कर रही जागरूकः रेड क्रॉस सचिव गौरव राम करण.
-प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
BOL PANIPAT, 29 जनवरी, उपायुक्त डा विरेन्द्र कुमार दहिया के मार्ग दर्शन में बुधवार को रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 60 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने व लोगों को जागरूक करने के बारे शपथ दिलवाई गई।
सचिव गौरव रामकारण ने रैडक्रास सोसाईटी के प्रागंण में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को प्रेरित करते हुये नशीली वस्तुओं और पदार्थो के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत करवाया।
उन्होेनें बताया कि नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को जागरूक करते हुये उन्होनें कहा कि हमें नशे से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। परन्तु हमें नशा करने वाले व्यक्तियो ंको जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिये, ताकि वह भी नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन यापन कर सकें।
उन्होनें जागरूक करते हुये युवाओं को नशे के प्रकार जैसे ध्रुमपान, शराब का सेवन, ड्रग्स वा टीके से लिये जाने वाले नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी साझा की और कहा स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। यदि नशे करने वाला व्यक्ति दृढ़ सकल्प ले तो नशे से पाई जा सकती मुक्ति है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने प्रतिभागियों को नशा ना करने वा नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने वा अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ दिलवाई। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज, सुनिता, ए.एन.एम., मोहित इत्यादि अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments