33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को अलॉट किये जायेंगे राशन डिपो.
अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करें
BOL PANIPAT , 2 अगस्त। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक आदित्य कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.डी.एस. कंट्रोल ऑर्डर 2022 के तहत नए राशन डिपो अलॉट किए जाने हैं, इनमें से 33 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला पानीपत में नए राशन डिपो के लिए गांव/शहर के रिक्त स्थान सरल पोर्टल पर दर्शाए गए हैं। जोकि सभी रिक्त पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक आवेदनकर्ता नए राशन डिपो के लिए सरल पोर्टल पर दर्शाए गए रिक्त स्थानों पर 7 अगस्त 2023 तक प्रात: 10 बजे तक अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय चौथी मंजिल, कमरा नम्बर 418 जिला खाद्ïय एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments