Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


बकाया मूलधन राशि की अदायगी पर ही मिलेगा ब्याज माफी का लाभ : डी.सी.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 12, 2022 Tags: , , , , ,

योजना को आगामी 1 दिसंबर तक बढ़ाया गया।

BOL PANIPAT , 12 नवम्बर : डी.सी. सुशील सारवान नेे कहा कि महिला विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वाले पात्रों को सरकार ने विशेष छूट दी है । उन्होंने बताया कि महिला विकास निगम के ऋणियों के लिए ब्याज माफी योजना जो पहले 1 जून , 2022 तक थी उसे अब 1 दिसम्बर , 2022 तक बढ़ा दिया गया है । उन्होंने बताया कि ब्याज माफी ऋण योजना का लाभ केवल उन्हीं ऋणियों को मिलेगा , जिनकी ऋण राशि 31 मार्च , 2019 को अतिदेय होगी । ऋण खाते में बकाया मूलधन राशि की पूर्ण अदायगी एकमुश्त या किस्तों में 2 दिसंबर , 2021 से 1 दिसम्बर , 2022 तक , ब्याज माफी का लाभ केवल समस्त बकाया मूलधन राशि की अदायगी पर ही दिया जाएगा । इस स्कीम को आगामी 1 दिसम्बर , 2022 तक बढ़ा दिया गया है ।

Comments