Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सड़क पर बिखरे मिले नोट

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मई 2022, सड़क पर बिखरे मिले नोट, जिस किसी की भी यह अमानत है वह पूरी जानकारी देकर यातायात के पूर्व जोन के इंचार्ज से अपनी गुम हुई राशि को प्राप्त करे। उप-पुलिस अधीक्षक यातायात संदीप ने जानकारी देते हुए बताया शहर यातायात के पूर्व जोन के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार रविवार को सुबह टीम के साथ शहर में जीटी रोड पर यातायात को व्यवस्थित रूप से चलवाते हुए बस स्टैंड से संजय चौक की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हे रोड पर कुछ नोट बिखरे दिखाई दिए। गुम हुई अमानत असल मालिक तक पहुंचाने के लिए गाड़ी को रोक कर नोट इकट्ठा किये। असल मालिक तक अमानत पहुंचाने के लिए यहा नोटों की संख्या को उजागर नही किया जा रहा है।

जिस किसी की भी यह अमानत है, वह पूरी जानकारी देकर यातायात के पूर्व जोन के इंचार्ज से अपनी गुम हुई राशि को प्राप्त करे। शहर यातायात पूर्व जोन इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुरेश कुमार :- 7419600152

Comments