मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
BOL PANIPAT , 5 जुलाई। रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय के प्रथम तल सभागार मेें सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह जिला में विभिन्न विभागों के विकास कार्यो के उद्घाटन और शिलान्यास कार्य में पहुंचेंगे और आमजन को विभिन्न विकास कार्यो की सौगात देंगे। इसके लिए सैक्टर 11-12 स्थित एसडीवीएम स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग अपनी-अपनी तैयारियां पूरी रखें।
बैठक में सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार, पानीपत एसडीएम मनदीप कुमार, सीटीएम टिनू पोशवाल, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र गिल, सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा के अलावा विभिन्न खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments