जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर की चल रही है रिहर्सल
शिवाजी स्टेडियम के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
वीरवार 13 अगस्त को उपायुक्त की अध्यक्षता में होगी फाईनल रिहर्सल
BOL PANIPAT , 11 अगस्त। उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठï के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में शिवाजी स्टेडियम के ग्राउंड में 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप देने के लिए परेड व पीटी रिहर्सल का आयोजन किया जा रहा है। इसी के दृष्टिïगत सीईओ जिला परिषद डॉ.किरण ने शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति के लिए भी रिर्हसल आयोजित की जा रही है। सभी विभागों एवं प्रतिभागी संस्थाओं ने अनुशासन और उत्कृष्ट तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डॉ. किरण सिंह ने बताया कि वीरवार 13 अगस्त को उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठï फाइनल रिहर्सल में सभी कार्यक्रमों का अवलोकन करेंगे।

Comments