बाल दिवस पर किया चाचा नेहरू को याद
BOL PANIPAT : भारतवर्ष के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित ज्वाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस पूरे भारतवर्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस अवसर पर आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में जूनियर विंग की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के खेल और नृत्य, संगीत आदि के द्वारा चाचा नेहरू की शिक्षाओं को याद किया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक की छात्रओं ने बैलून गेम, पेयर रेस, रिंगं रेस, बैलून बैलेंस तथा पिलर मेकिंग इत्यादि रोचक खेलों में भाग लिया। डीजे की धुन पर सुन्दर और मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने मस्तीपूर्ण माहौल में बाल दिवस का आनन्द उठाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्री मती मीनाक्षी अरोडा ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाऐं दी । उपप्रधानार्या श्री मती अनुभा गुप्ता ने भी बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में समझाया, जूनियर विंग प्रभारी श्री मती रीतू गोयल ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा कहकर बुलाते थे। इस अवसर पर जूनियर विंग का स्टाफ उपस्थित रहा।

Comments