Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


फूलों संग होली खेलकर बच्चों ने जमकर की मस्ती

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 7, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में होली के पावन पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता, गीत और भाषण के माध्यम से होली के महत्व के विषय में बताया। बच्चों ने रंग बरसे और होली खेले रघुवीरा गीतों पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात राधाकृष्णन स्वरूपों बच्चों व शिक्षकों ने मिलजुल कर फूलों की बौछार करके होली का खूब आनंद लिया।

अंत में प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों को आपसी प्रेम और भाईचारे से होली मनाने का संदेश दिया। चेयरमैन अतुल जैन ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है उन्होंने बच्चों को सुरक्षित होली खेलने के लिए प्रेरित किया।

Comments