Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुराने औद्योगिक क्षेत्र से अतिक्रमण को जल्द हटाएं सम्बंधित अधिकारी: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 मई। शहर के पुराने औद्योगिक क्षेत्र (मॉडल टाउन) में अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से अब सख्ती बरती जाएगी। इस बाबत डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में एचएसआईआईडीसी के एस्टेट मैनेजर और जिला सहायक प्रबंधक के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि पुराने औद्योगिक क्षेत्र में कई जगहों पर सार्वजनिक भूमि और सडकों पर अतिक्रमण है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाएं। उन्होंने कहा कि  अतिक्रमण को हटाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की तरफ से सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक  पुलिस बल उपलब्ध करवाया जाएगा। विगत है कि कुछ दिन पहले जिला की औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर डीसी को अवगत करवाया था। जिसको लेकर डीसी ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के दिशानिर्देश दिए।

Comments