Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 26, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के मैनेजर युधिष्ठिर मिगलानी एवं स्कूल के प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग व अध्‍यापकगण की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान द्वारा अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की आराधना की गई। मंच संचालन मान्‍या द्वारा किया गया। कक्षा पाँचवीं के छात्र हंस द्वारा बताया गया कि गणतंत्र दिवस किस तरह हमारे लिए महत्व रखता है। कक्षा पाँचवीं के आयांश द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा तीसरी की छात्रा आराध्‍या द्वारा बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की गई

अंत में प्रधानाचार्या ने अतिथियों का धन्यवाद किया तथा बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया था क्योंकि आजादी के बाद वास्तविक स्वतंत्रता हमें 26 जनवरी 1950 को ही मिली थी। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस कहा जाता है। उन्होंने कहा कि डाँ भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों से ही हमारा संविधान लागू हुआ और हर एक राष्ट्रीय पर्व देश के नागरिकों के लिए शिक्षा तथा संदेश लेकर आता है। बच्चों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का ज्ञान होता है और उनका मानसिक एवं नैतिक विकास होता है और उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए और देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

Comments