कावड़ यात्रा के दौरान विभिन्न सडक़ों पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक.
BOL PANIPAT, 4 जुलाई। आरटीए सचिव डॉ. नीरज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न सडक़ों पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि गांव सिवाह की तरफ से चौटाला रोड चलकर छाजपुर से होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ, संजय चौक से सनौली रोड़ से उत्तर प्रदेश की तरफ जाने वाले, सिवाह गांव के अन्दर से होते हुए डाहर चौक बाईपास तक असंध रोड नाका से गांव नारा नाका तक, समालखा से बापौली होते हुए सनौली-जलालपुर मोड़ तक, समालखा रेलवे रोड से चुलकाना मोड से किवाना रोड तक और संजय चौक से जाटल रोड, देशवाल चौक से गांव सौंदापुर तक, भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है।
आरटीए सचिव डॉ. नीरज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि कावडिय़ों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि वे किसी सडक़ दुर्घटना का शिकार ना हो।

Comments