बापौली और समालखा के गावों में गिरते भू-जल स्तर व पानी बचाने के बारे विस्तार से चर्चा हुई।
BOL PANIPAT , 11 मार्च। अटल भू-जल योजना के तहत सिंचाई विभाग में आयोजित बैठक लेते हुए कार्यकारी अभियंता सुरेश कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल भू-जल योजना के तहत जिला में के दो ब्लॉक बापौली और समालखा के गावों में गिरते भू-जल स्तर व पानी बचाने के बारे विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होने बताया कि इन दोनो ब्लॉकों के आसपास से एक ड्रेन गुजरती है जिसका नाम मैन ड्रेन नं 02 है और इसकी जमीन की मलकीयत सिंचाई विभाग के अंतर्गत आती है। उन्होने कहा कि इस ड्रेन को चौड़ा कर ऊपरी तरफ बांध आदि बनाकर वर्षा के पानी को जमा किया जा सकता है। जिसको अन्य जन उपयोग हेतु प्रयोग किया जा सकता है। जैसे की सुक्ष्म सिंचाई योजना बनाई जा सकती है तथा एकत्रित पानी से भू-जल को रिचार्ज किया जा सकता है। उठान सिंचाई अपनाकर इन गावों में खेती में प्रयोग होने वाल टयुबवल से निकालने वाले पानी में कमी लाई जा सकती है।
इस डै्रन को चौड़ा करने व बांध बनाने पर चर्चा के दौरान बताया कि लगभग 25 करोड़ की लागत से ऊपरी तरफ दो बांध बनाकर 210 हैक्टेयर मीटर वर्षा का जल संरक्षित किया जा सकता है इससे लगभग 45 से 50 गावों को लाभ पहुंचेगा और जल संरक्षण हेतु बहुत ही कारगार साबित होगा।
इस अवसर पर एसडीओ राजेश कुमार, डीपीएमयू , आईसी विशेषज्ञ अमित कौशिक, भू-जल विशेषज्ञ अमित कुमार और डीआईपी टीम से दीपक कुमार व बलराम शर्मा आदि मौजूद रहें।

Comments