Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


निशु के सब लेफ्टिनेंट बनने पर दादा व पिता को रोड़ एंप्लाइज एसोसिएशन ने किया सम्मानित

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 18, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 18 सितंबर (कविता)। खंड के गांव शेरा की निशु खैंची का भारतीय नेवी में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। इसकी खुशी में रोड़ समाज एंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निशु के घर पहुंच कर उसके पिता महेंद्र सिंह व दादा मास्टर प्रीतम सिंह को सम्मानित किया । रोड़ एंप्लाइज एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील जागलान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निशु के पिता व दादा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला प्रधान सुनील जागलान ने बताया कि निशु खैंची समाज की होनहार बेटी है। जिसने अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करते हुए अपने माता-पिता, पूरे समाज गांव व जिले का नाम रोशन किया है। ऐसे होनहार बच्चों से समाज के दूसरे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान एक्सईएन चंदा सिंह ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से ऐसे होनहार बच्चों को आर्थिक मदद भी की जाती है, जो पढ़ने में होशियार हैं, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण आगे नहीं बढ़ पाते।

निशु के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि निशु ने बीएससी व एमएससी की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की थी। अब वह केरला में भारतीय नेवी की ट्रेनिंग पर है।
इस अवसर पर रोड़ एंपलाई एसोसिएशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सिंह, सुल्तान सिंह, पूर्व जिला प्रधान एक्सईएन चंदा सिंह, प्रिंसिपल मनोज कुमार, सुनील जागलान, रणबीर सिंह, हेड मास्टर लखपत सिंह, डाक्टर सत्यवीर सिंह, डाक्टर सोनू खोखर, जूनियर इंजीनियर अमित, डाक्टर संजीव चौधरी, जोगेंद्र कल्याण, डाक्टर सुनील कुमार, डाक्टर विकास व अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Comments