Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल के समर्थन में निकाला गया रोड़ शो

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 17 जून , भाजपा ने आज ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पर अपने प्रचार के लिए पूरा दम लगा दिया । आज अनाज मंडी से रोड शो शुरू हुआ बाजारों से गुजरा । जगह जगह लोगों फूल मालाओं से, पुष्प वर्षा कर , ढोल नगाड़ों के साथ रोड शो का स्वागत किया । भाजपा चेयरमैन पद प्रत्याशी अशोक कुच्छल खुली जीप में सवार रहे। बजारों में लोगो बहुत ही उत्साह व जोशो खरोश से अशोक कुच्छल का स्वागत कर रहे थे। लोगो ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुच्छल पर पुष्पों की वर्षा की व उनको फूल मालाओं से लाद दिया। रोड शो में भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, अशोक कुच्छल जिंदाबाद , वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से आसमान गुंजायमान हो रहा।

लोगो का इतनी भारी उत्साह ये साबित कर गया की भाजपा चेयरमैन पद प्रत्याशी अशोक कुच्छल व सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशी भारी वोटों से जीत दर्ज करने जा रहे है। आज पूरा शहर भाजपा मय हो रहा था। पूरा जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। भाजपा चेयर मैन प्रत्याशी अशोक कुच्छल ने कहा की समालखा का चंहुमुखी विकास कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था को दरुस्त करते हुए रात्रि के समय बाजार बंद होने व सुबह बाजार खुलने से पहले सफाई कराई जाएगी। ताकि दुकानदार भाईयो वा अन्य जन मानस को कोई दिक्कत ना हो। अशोक कुच्छल ने कहा की सुरक्षा की दृष्टि से शहर में सी सी टी वी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बरसाती पानी निकालने की व्यवस्था करने के बात कही साथ ही गली व सड़को को दुरुस्त करने व नई सड़क व नई गलियों के निर्माण की बात की। अशोक कुच्छल ने कहा कीप्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार आम जन का जीवन बेहतर व सुगम बनाने हेतु जो विकास योजना लागू कर रही है व मनोहर लाल के नेतृत्व में अंतोदय की योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ समालखा केपात्र लोगों को शीघ्र व सुगमता से पहुंचे इस दिशा में काम किया जाएगा।

अशोक कुच्छल ने आह्वान किया की तेज व सर्वाग्निक विकास के लिए भाजपा वोट दे। अशोक कुच्छल ने कहा जिस प्रकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वच्छ व प्रादर्शी शासन दे रहे है उसी प्रकार समालखा में भी समालखा नगर पालिका में भी पारदर्शी व स्वच्छ शासन प्रशासन दिया जाएगा। अशोक कुच्छल ने कहा की आपकी भाजपा को पड़ी एक एक वोट समालखा के विकाश की दिशा तय करेगी । उन्होंने कहा की आपकी वोट का कर्ज समालखा का भरपूर विकाश कराकर सूद समेत वापिस करूंगा।

रोड शो को भाजपा प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख व भाजपा समालखा चुनाव प्रभारी राजीव जैन, विधायक प्रमोद विज , शशिकांत कौशिक ने भी संबोधित किया । रोड शो में मुख्य रूप से मेघ राज गुप्ता, सुलेख डीडवाडा, राममेहर मलिक रविंद्र भाटिया, कृष्ण छोकर, विनोद छोकर सौरभ गुप्ता, ईश कुमार राणा, दयानंद खूंगर, दुष्यंत भट्ट, ऋषि पाल रावल , अरविंद कौशिक , सुनील परडना, चांदभाटियाआदि मोजूद रहे।

Comments