Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


रोहतक और पानीपत ने जीता नेशनल पाइट क्‍वेस्‍ट. इसरो के डीजीएम ने किया सम्‍मानित.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 7, 2024 Tags: , , , , ,

-पॉलिटेक्निक एडिशन में 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, विजेताओं को स्‍कॉलरशिप

BOL PANIPAT : समालखा – रोहतक और पानीपत ने नेशनल पाइट क्‍वेस्‍ट जीत लिया है। पॉलेक्टिनक कॉलेजों के बीच हुए इस क्‍वेस्‍ट में 14 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्‍य अतिथि इसरो के नॉर्थ रीजनल रिमोट सेंसिंग सेंटर के डीजीएम डॉ.समीर सरन ने विजेताओं को स्‍कॉलरशिप एवं पुरस्‍कार दिए। साथ ही उन्‍होंने स्‍पेस इंजीनियरिंग में करिअर बनाने के लिए प्रेरित किया।
डॉ.समीर सरन ने कहा कि पूरी दुनिया में चल रहे प्रत्‍येक बिजनेस में स्‍पेस इंजीनियरिंग का प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष योगदान है। सभी एप और डेवलपमेंट इसी वजह से हो रही है। अब स्‍पेस सेक्‍टर में निजी कंपनियां भी आ रही हैं। भारत में ही स्‍टार्टअप कंपनियों ने करिअर के बड़े द्वार खोल दिए हैं। इसलिए इस क्षेत्र में करिअर की बेहद संभावनाएं हैं। अलग-अलग सेक्‍टर में बच्‍चे अपनी प्रतिभा से उच्‍च पदों पर पहुंच सकते हैं।
दुनिया के विकसित देशों के साथ इस समय भारत का इसरो सबसे आगे खड़ा है। दूसरे देशों के सैटेलाइट भारत लॉन्‍च कर रहा है। यह सब भारतीयों की प्रतिभा के कारण संभव हो सकता है। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने पाइट क्‍वेस्‍ट के बारे में कहा कि इस मंच के माध्‍यम से प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं स्‍कॉलरशिप पर सीट हासिल कर सकते हैं। यह एक बड़ा मंच साबित हो रहा है। इस अवसर पर इसरो सेंटर से डॉ.विनोद शर्मा, पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, निदेशक डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा, कन्‍वीनर अमित दुबे मौजूद रहे।

ये रहे विजेता

आयभट्ट टीम से सीएमआरए राजकीय पॉलिटेक्निक रोहतक से मोहित और महर्षि कश्‍यप राजकीय पॉलिटेक्निक जाटल पानीपत से अंकित प्रथम रहे। दोनों को एक-एक लैपटाप और 2 लाख 95 हजार की स्‍कॉलरशिप दी गई। न्‍यूटन टीम से अंबाला के मानव, कैथल के अनिकेत द्वितीय रहे। इन्‍हें एक-एक स्‍मार्टफोन और 1 लाख 47 हजार की स्‍कॉलरशिप। कलाम टीम से रोहतक के रिषभ, नरवाना की कुनिका तृतीय रहे। इन्‍हें एक-एक टैब और 73800 की स्‍कॉलरशिप। आइंसटाइन टीम से पानीपत के आशीष और अंबाला के रामनिवास चौथे स्‍थान पर रहे। इन्‍हें एक-एक प्रिंटर और 29 हजार 520 की स्‍कॉलरशिप। रमन टीम से कैथल के अभिषेक और चीका के अरमान पांचवें स्‍थान पर रहे। इन्‍हें एक-एक प्रिंटर और 29 हजार 520 की स्‍कॉलरशिप। कल्‍पना टीम से चीका के लवप्रीत और अंबाला के मनीष छठे स्‍थान पर रहे। इन्‍हें एक-एक एलेक्‍सा और 29520 की स्‍कालरशिप दी गई। जाटल महर्षि कश्‍यप राजकीय पॉलिटेक्निक को श्रेष्‍ठ कॉलेज का अवार्ड दिया गया।

Comments