रोटरी रॉयल पानीपत ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘तीज उत्सव’
BOL PANIPAT , रोटरी रॉयल पानीपत की ओर से शनिवार, ८ अगस्त को एक भव्य और पारंपरिक ‘तीज उत्सव’ का आयोजन किया गया। यह विशेष उत्सव मीनू अनेजा के फार्म हाउस पर अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषता इसकी अनूठी और पारिवारिक शैली रही, जिसमें किसी होटल के बजाय फार्म हाउस पर एक सुंदर पॉट-लक (Pot-luck) का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने अपने हाथों से बने स्वादिष्ट व्यंजन और रिफ्रेशिंग स्मूदीज़ साझा कीं, जिसने आपसी प्रेम, अपनापन और सामुदायिक भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।
सावन के इस पावन पर्व पर पारंपरिक उल्लास का माहौल देखने को मिला। उत्सव के दौरान पारंपरिक झूले, संगीतमय प्रस्तुतियाँ और सावन के लोकगीतों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाने के लिए ‘पिंक, पिंकी, हॉट’ (Pink, Pinky, Hot) ड्रेस कोड थीम रखी गई थी, जिसमें सभी सदस्य सुंदर पारंपरिक गुलाबी परिधानों में नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष कमल प्रीत, सचिव सीमा बब्बर और प्रोजेक्ट चेयरमैन मीनू अनेजा का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया और सावन के इस पारंपरिक त्योहार को पारंपरिक व आधुनिकता के अनूठे संगम के साथ मनाया।
रोटरी केवल सामाजिक कार्य ही नहीं करती, बल्कि मित्रता को भी प्राथमिकता में रखती है। इसी अपनेपन और सौहार्द को आगे बढ़ाते हुए अन्य रोटरी क्लब्स के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी व उनकी जीवनसंगिनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिसमें नीलू मिगलानी जी ने विशेष अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर रोटरी रॉयल की सदस्याएँ अर्चना , अनीता , मीरा , लता , ज्योति , शिखा , नीरू , सरिता , सारिका व अंजलि उपस्थित रहे l

Comments