Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


समाज सेवा संगठन ने राम भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at January 21, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 21 जनवरी, रविवार को पानीपत में भगवान राम जी की शोभा यात्रा निकाली गई जो देखने लायक नजारा था जिसमे समाज सेवा संगठन को भंडारा वितरण की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में आज 21 जनवरी को भगवान श्री राम जी की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सुंदर सुंदर झांकियां अयोध्या में राम मंदिर का स्वरूप रथ बहुत ही मनमोहक था हनुमान स्वरूप बहुत ही मनमोहक थे लाखो की संख्या में राम भक्त थे ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हम सब भगवान श्री राम जी के चरणों में अयोध्या में हो शोभायात्रा में शामिल हो रहे हों। भक्तों के लिए संगठन को भंडारा लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है जो 500 वर्ष से चल रहे विवाद का फैसला आया और राम मंदिर का निर्माण हम देख पाए। हम सबको भगवान श्री राम जी के बताए मार्ग पर चलना चाहिए जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है जो हम श्री राम के वंशज हैं और हम कोशिश करते हैं भगवान श्री राम जी के बताए रास्ते पर ही चलें। मौके पर प्रवीन जैन नरेश जैन प्रमोद जैन नीरज जैन विकास जैन गंगा गुप्ता कैलाश जैन अंकित माटा ललित शिवम मनोज गांधी अमित जैन अशोक मखीजा शिवम मनीष कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Comments