भगवान शिव का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया.
BOL PANIPAT : शिवरात्रि के पावन अवसर पर सेठी चौक स्थित युवा शक्ति ध्वजारोहण सोसाईटी की ओर से भगवान शिव का रूद्राभिषेक व जलाभिषेक किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों ने भगवान शिव को मंत्रों से बिल्व पत्र अर्पित किए तथा गोदुग्ध, घृत एवं शहद आदि से भगवान शिव का अभिषेक किया। इस अवसर पर सभा के संस्थापक बलविन्द्र सिंह ने कहा कि भगवान पूरे सावन महीने में भगवान शिव का पूजा अर्चन का विशेष फल है लेकिन आज शिवरात्रि के अवसर पर तो भक्त स्वयं भगवान शिव को अपने समीप अनुभव करते हैं। अतः इस पुण्यदायी अवसर पर संस्था द्वारा भगवान का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर तरूण नागपाल, महेन्द्र कुमार, नरेश पपरेजा, ईश गुलाटी, राजेश आहुजा, तरूणदीप सिंह, शाम सुन्दर शर्मा, तरूण डावर, नरेन्द्र गहलोत, विकास शर्मा, तुषार कुमार, मनजीत कौर, आशा रानी, हरप्रीत कौर, आदि उपस्थित थे।

Comments