Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जिला जेल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 31, 2022 Tags: , , , , , , ,

उपायुक्त ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

BOL PANIPAT , 31 अक्तूबर। जिला कारागार में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। उपायुक्त सुशील सारवान ने जेल परिसर में कैदियों और सुरक्षा कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि आज का दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल के इस देश को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए याद करने का दिन है। हमे इस राष्ट्र को विकास के उच्च शिखर पर लेकर जाना है। उन्होंने कैदियों से अपना भविष्य ठीक करने के लिए सही रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

Comments