Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी गिरोह की एक महिला सहित तीन आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर थाना सदर पुलिस ने की पूछताछ. चोरी की एक वारदात का खुलासा. 15 हजार रूपये बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 15, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 15 नवम्बर 2024, थाना सदर पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह की एक महिला सहित तीन आरोपियों को पूछताछ करने के लिए वीरवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट लिया। पूछताछ में महिला सहित तीनों आरोपियों ने गिरोह के अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर बीते सितम्बर माह में रात के समय सिंहपुरा फाटक के पास एक वर्कशॉप की दिवार तोड़कर लोहे व पीतल का सामान चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। तीनो आरोपी चोरी के अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद थे।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आरोपियों की पहचान सीना निवासी गगनखेड़ी हांसी हिसार, कमल व धर्मबीर निवासी पढ़ाना असंध करनाल के रूप में हुई। वर्कशॉप में चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में अनिल पुत्र बीरबल निवासी सिद्वार्थ नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में अनिल पुत्र बीरबल निवासी सिद्धार्थ नगर ने बताया था उसने सिंहपुरा फाटक के पास एजी सेल्स क्रोप के नाम से वर्कशॉप की हुई है। 29 सिम्बर की देर रात अज्ञात चोर वर्कशॉप की पिछली दिवार तोड़कर 2.5 टन वजनी एक ट्रासफार्मर, 30 लोहे की शाफ्ट, 2 मोटर, 3 पीतल की वॉल्व व लोहे का स्क्रैप चोरी कर ले गए। थाना सदर में अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस टीम ने चोरी का सामान बरामद करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए तीनों आरोपियों को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने चोरी किया सामान जीन्द निवासी कबाड़ी सुभाष को बेचकर हासिल की नगदी बाट ली थी। उन तीनों के हिस्से में 8-8 हजार रूपये आए थे। तीनों आरेापियों ने उक्त नगदी में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से बचे 15 हजार रूपये बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments