बस स्टैंड पर महिला के पर्स से नगदी चोरी करने वाली आरोपी दोनों महिलाएं गिरफ्तार. चोरीशुदा 5500 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 21 नवम्बर 2022, पानीपत, बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही महिला के पर्स से नगदी चोरी करने वाली आरोपी दोनों महिलाओं को थाना शहर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना शहर में यूपी के शामली जिला के कस्बे जलालाबाद निवासी महिला नसरीन पत्नी वसीम ने 18 नवम्बर को शिकायत देकर बताया था कि वह पानीपत दवाई लेने के लिए आई थी। दवाई लेकर वापिस घर जाने के लिए वह पानीपत बस स्टैंड पर यूपी जाने वाली बस में चढ़ रही थी, तभी किसी ने उसके पर्स से 5500 रूपए चोरी कर लिए। जिसका पता उसे बस में सीट पर बैठने के बाद चला। शिकायत पर थाना शहर में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना शहर पुलिस टीम को रविवार को गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड पर संदिग्ध किस्म की दो अज्ञात महिलाएं किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही है। पुलिस टीम ने तुरंत बस स्टैंड पर दबिस दे दोनों आरोपी महिलाओं को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने 18 नवम्बर को पानीपत बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही महिला के पर्स से नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गिरफ्तार आरोपी महिलाओं की पहचान गीता पत्नी सुरज व सती पत्नी राजू निवासी झांसी यूपी के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी महिलाओं के कब्जे से चोरीशुदा 5500 रूपए की नगदी बरामद कर आरोपी दोनों महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी महिलाओं से खुलाशा हुआ दोनों झांसी से ट्रैनों में सवार होकर बड़े-बड़े शहरों में जाती है, और वहा बस स्टैंड व भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पर्स लेकर चलने वाली महिलाओं को निशाना बना उनका ध्यान भटकते ही तुरंत नगदी चोरी कर फरार हो जाती थी।

Comments