Monday, September 7, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 500 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 7, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 07 जनवरी 2025, थाना शहर पुलिस ने संजय चौक के पास जुआ खेल रहे दो युवको को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त चक्करी व दाव पर लगी 500 रूपए की नगदी बरामद की।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाइवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार को थाना शहर पुलिस की एक टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान लाल बत्ती चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संजय चौक के नजदीक पालीवाल कोठी के पास दो युवक चक्करी, गिटियों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू कर मौके से जुआ खेलने में प्रयुक्त तीन चक्करी व दाव पर लगी 500 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विजय पुत्र अजीत व मोहित पुत्र राजेंद्र निवासी पूरेवाल कॉलोनी कच्चा कैंप के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments