समालखा नगरपालिका चुनाव : 25 पार्टियों को ईवीएम की मशीन का प्रशिक्षण दिया
BOL PANIPAT , 15 जून। समालखा नगरपालिका चुनाव के दृष्टिगत एसडीएम एवं नगरपालिका चुनाव के रिर्टनिंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल समालखा में आयोजित 1 से 25 पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में आई हुई 25 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, एवं निर्बाध गति से चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। बीईओ बापौली विक्रम सिंह ने पहली 25 पार्टियों को ईवीएम की मशीन का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने चुनाव से संबंधित पेपर व पारदर्शी चुनाव बारे प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर ईवीएम मास्टर टे्रनर संजय कुमार, नगरपालिका से बलबीर सिंह, कमेटी के बिल्डिंग इंस्ट्रक्टर विजय कुमार व पोलिंग पार्टियांं उपस्थित रही।

Comments