भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी अल्पकालीन विस्तारकों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित।
BOL PANIPAT : 17 सितंबर 2023,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने हुड्डा स्थित कार्यालय में सभी अल्पकालीन विस्तारकों को शाल ओढ़ाकर किया स्वागत। भारतीय जनता पार्टी करनाल लोकसभा से अल्पकालीन विस्तारकों का समय पूर्ण होने पर उनको जिला भाजपा अध्यक्ष ने उन सभी के विचारों को समझ कर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता जी ने सभी को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति नीतियों के बारे में बताया और कहा कि हम सब मिल कर धरातल पर काम करना होगा।और संगठन को मजबूत करना होगा। सभी शक्ति केंद्र प्रमुख अपने-अपने बूथ अध्यक्षों से संपर्क करे और सभी बूथ अध्यक्ष अपने पन्ना प्रमुखों से संपर्क करें और पन्ना प्रमुख अपने पन्ने से जुड़े हर व्यक्ति से संपर्क करें ।ताकि हमारा संगठन पूर्ण रूप से मजबूत हो सके हमारा संगठन पूर्ण रूप से मजबूत होगा तभी हमारा देश मजबूत होगा।इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया, जिला मंत्री सुनील परढ़ाना,रोशन माहला,मंडल प्रभारी सुनीता गोयल,निशा सिंह,मंडल अध्यक्ष जसबीर छोकर, सोमबीर मलिक,शिव कुमार रावल व मंडल महामंत्री कृष्ण उपस्थित रहे।

Comments