सांसद संजय भाटिया ने एल एन टी के प्रोजेक्ट हेड को कड़ी हिदायत देते हुए पानीपत शहर के लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की हिदायत दी
BOL PANIPAT : 31 मार्च। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने शुक्रवार को सडक़ सुरक्षा समिति और सुरक्षित वाहन योजना की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एल एन टी के प्रोजेक्ट हेड को कड़ी हिदायत देते हुए पानीपत शहर के लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देने की हिदायत दी और कहा कि ऊपर गामी पुल बनने से पहले अगर पानीपत शहर के लोगों की चिंता करते तो आज ये समस्या उत्पन्न नहीं होती और पानीपत में जाम नहीं लगता।
संजय भाटिया ने कहा कि स्थानीय लोग ऊपरगामी पुल का प्रयोग भी नहीं करते और उन्हें टोल भी देना पड़ रहा है इससे बड़ी बात और क्या होगी। पानीपत शहर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है। आमजन के लिए कट और यू टर्न खुलवाने में भी कितनी परेशानी उठानी पड़ी है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने सांसद संजय भाटिया को जानकारी देते हुए बताया कि एनएचएआई की ओर से 15 अगस्त तक ऊपर गामी पुल के कट खोल दिए जाएंगे। यह काम 15 जून तक पूरा होगा लेकिन 15 जून से 15 अगस्त तक उसे ट्रायल बेस पर खोला जाएगा। उसके बाद इसे सार्वजनिक रूप से खोल दिया जाएगा। बैठक में समालखा में सर्विस लेन पर चल रहे कार्यों पर भी सांसद ने रिपोर्ट मांगी और कहा कि 30 अप्रैल तक नाले का काम पूरा कर दिया जाए। समालखा के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों से कहा कि सभी स्कूल की बसों को निरंतर रूप से चेक किया जाए और इनमें जो भी खामियां हैं उन्हें दुरुस्त करवाएं और संबंधित स्कूलों की बसों के चालान भी करवाए जाएं। उन्होंने अवैध खनन पर भी संज्ञान लेते हुए कहा कि जिला में अवैध खनन रोकने के लिए नियमित रूप से सघन अभियान चलाया जाए। बाजारों को जाम मुक्त करने के लिए सडक़ों पर पीली पट्टी लगाएं और लोगों को जागरूक भी करें। उन्होंने कहा कि शहर में जब भी अधिकारी फील्ड में जाएं तो दुर्घटना संभावित बिंदुओं को उनके संज्ञान में लाएं उन्होंने बैठक में डाहर चौक पर हाई मास्क लगाने को लेकर भी लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिया और कहा कि इस बारे में सभी कागजी कार्रवाई पूरी करें। बैठक में एडीसी विना हुड्डा एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल समालखा एसडीएम अमित कुमार आरटीए सचिव, सेक्स सचिव आरती शम्मी शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments