अवैध कॉलोनियों पर चला जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) का पीला पंजा.
BOL PANIPAT : 16 सितंबर। जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) सुमित मलिक के नेतृत्व में मंगलवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। तोडफ़ोड़ अभियान के दौरान लगभग 35 एकड़ क्षेत्र में फैली 5 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई राजस्व एस्टेट किवाना, पट्टी कलियाणा और समालखा में की गई। अभियान के दौरान ब्लॉक टाइल्स नेटवर्क को हटाया गया तथा अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। अभियान की निगरानी के लिए एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
जिला नगर योजनाकार ने जनता से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में भूखंड न खरीदें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments