Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


संजय छोक्कर ने विकसित भारत संकल्प जन संवाद कार्यक्रम गांव मछरौली में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 8, 2023 Tags: , , , , ,

-यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं पहुंचाना: संजय छोक्कर।

BOL PANIPAT , 8 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम गांव मछरौली के राजकीय स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य संजय छोक्कर ने शिरकत की। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचने पर ग्राम वासियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान संजय छोक्कर ने लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की इस संकल्प यात्रा को फायदेमंद बताते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक तक सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाएं पहुंचाना है ताकि हर व्यक्ति को इन सेवाओं का लाभ मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का एक ही मकसद है हर एक नागरिक को घर बैठे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाई और प्रगतिशील किसानों, सव्य सहायता समूह में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं और छात्रों को सम्मानित किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम में मोबाइल वैन में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता की भी प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नितिन यादव सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments